अक्षर ज्ञान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अक्षर ज्ञान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2015

कैसे लिखें ज्ञ और क्ष Android Mobile पर

कुछ भाई को ज्ञान लिखने के लिये ग्यान लिखना पड़ता है अर्थात् जानते हुए भी 'ज्ञ' लिखने के लिये 'ग्य' लिखना पड़ता है. यूं तो कंप्यूटर पर इनस्क्रीप्ट की-बोर्ड में टाईपिंग के दौरान हमें (शिफ्ट 5) पर 'ज्ञ' मिल जाता है लेकिन एंड्रायड यूजर को 'ज्ञ' ढूंढने से भी नहीं मिलता है तो फिर कैसे लाएं 'ज्ञ'? इसके लिये हमें यह जानना जरूरी है कि यह शब्द बना कैसे है यह जानने पर ही हम इसे आसानी से टाइप कर सकते हैं ....
'ज्ञ' बना है ज और ञ के योग से.
ज का आधा और ञ पूरा.
अर्थात् ज+्+ञ='ज्ञ'
इसी प्रकार क+्+ष='क्ष'

लट्ठमार माफी

लोगों के 'आशीर्वाद' से जिंदगी में हम बहुत आगे पहुंच आये हैं जहां भी गये जिसके पास भी गये लोगों ने कहा आगे जा..आगे जा..पर अफसोस मंजिल अभी भी बाकी है..पर पता नहीं क्यूं बिना कोई अपराध किये ही हर रोज सैकड़ों लोग हमसे माफी मांगते रहते हैं..कहते हैं...माफ करो...वैसे माफी मांगना विनम्रता का पर्याय होता है मगर एक बात समझ में आजतक नहीं आयी कि अस्सी फीसदी (शायद फिसड्डी) लोग कुछ इस तरह से माफी मांगते हैं जैसे कि डांट रहे हों..जिसे कह सकते हैं लट्ठमार माफी..जब माफी ऐसे मांगते हैं तो ये माफी देते कैसे होंगे..ये मारने की यदि सोच लें तो बिना अस्पताल गये ही टिकट कट जायेगी..समझ में नहीं आयी कि ये ऐसे माफी क्यों मांगते है भला?